पवाणी अग्निकांड पीड़ितों को 5-5 लाख की मदद, छह माह का राशन देगी सरकार सीएम धामी ने गांव पहुंचकर पीड़ितों को बंधाया ढांढस, पुनर्वास और राहत कार्य तेज करने के निर्देश

Spread the love

🛑 पवाणी/उत्तरकाशी
विकासखंड मोरी के पवाणी गांव में हुए अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए तत्परता और संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री प्रशांत आर्य एवं पुरोला विधायक श्री दुर्गेश्वर लाल ने अग्निकांड में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त 39 तथा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त 11 भवनों के स्वामियों को तत्काल राहत के तौर पर 5-5 हजार रुपये की अहेतुक सहायता राशि के चेक वितरित कर दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए खाद्यान्न, अस्थायी आवास एवं किराये पर रहने की व्यवस्था, आवश्यक सामग्री की किट तथा अन्य बुनियादी सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएं। उत्तराखंड दिल्ली तेज़ खबर से में कमल निझोन उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी हमारे यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *