उत्तराखंड के पौड़ी जिले में भीषण सड़क हादसा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना रिखणीखाल को सूचना मिली कि इको वाहन संख्या UK15 TA 2152 रिखणीखाल से भंगलवाड़ की ओर जा रहा था. इसी दौरान कलवाड़ी गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया. सूचना मिलते ही रिखणीखाल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं…
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, EVM-VVPAT जागरूकता अभियान शुरू
देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को लेकर निर्वाचन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में राज्यभर में ईवीएम (EVM) और वीवीपैट (VVPAT) के इस्तेमाल को लेकर जन-जागरूकता अभियान शुरू कर दिया गया है। इसके तहत जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन केंद्र स्थापित किए गए हैं, जबकि सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में…
पवाणी अग्निकांड पीड़ितों को 5-5 लाख की मदद, छह माह का राशन देगी सरकार सीएम धामी ने गांव पहुंचकर पीड़ितों को बंधाया ढांढस, पुनर्वास और राहत कार्य तेज करने के निर्देश
🛑 पवाणी/उत्तरकाशी विकासखंड मोरी के पवाणी गांव में हुए अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए तत्परता और संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री प्रशांत आर्य एवं पुरोला विधायक श्री दुर्गेश्वर लाल…
उत्तरकाशी के मोरी तहसील के ग्राम पवाणी में अग्निकांड की घटना पर कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक ने जताया गहरा दुःख, प्रभावित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत एवं हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए विभागीय अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक ने जनपद उत्तरकाशी की मोरी तहसील के ग्राम पवाणी में हुए भीषण अग्निकांड की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं पीड़ादायक बताते हुए अग्निकांड से प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। मंत्री श्री कौशिक ने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों में आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को तत्काल आवश्यक राहत सामग्री, भोजन, आवास एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही, नुकसान का शीघ्र आकलन कर प्रभावित परिवारों को नियमानुसार अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जाए। श्री कौशिक ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रत्येक प्रभावित परिवार तक समय पर सहायता पहुंचाना आवश्यक है। राज्य सरकार आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने माँ गंगा से प्रार्थना की कि सभी प्रभावित परिवारों को इस कठिन परिस्थिति से उबरने की शक्ति प्रदान करे इसी के साथ जिला प्रशासन की टीमें मोरी के ग्राम पंचायत पवानी के लिए रवाना। उत्तराखंड दिल्ली तेज़ खबर के लिए में कमल निझोन उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी हमारे यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
Read Full News
— यातायात पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली।* *दोपहिया वाहन पर चालक के साथ सह-सवार (पिलियन राइडर) के लिए भी हेलमेट अनिवार्य, नियम उल्लंघन पर होगी चालानी कार्रवाई* दोपहिया वाहन पर चालक और सह-सवार, दोनों के लिये हेलमेट उपयोगिता तथा सडक सुरक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने एवं सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि पर अंकुश के उद्देश्य से यातायात निदेशालय के निर्देशानुसार एवं *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं। आज दिनांक 21.11.2026 को यातायात पुलिस उत्तरकाशी द्वारा जिला मुख्यालय में हेलमेट सुरक्षा जागरूकता रैली आयोजित की गई। रैली को पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी से *पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, श्री जनक सिंह पंवार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।* *निरीक्षक यातायात श्री सुनील कुमार* के नेतृत्व में निकाली गई रैली तिलोथ, इन्द्रावती पुल, गौतम पार्क, जोशियाड़ा, ज्ञानसू, गैस गोदाम तांबाखाणी, बस अड्डा, सब्जी मंडी एवं भटवाड़ी टैक्सी स्टैंड सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस पुलिस कार्यालय पहुंची। रैली के दौरान यातायात पुलिस द्वारा दोपहिया वाहन चालकों एवं पीछे बैठकर सफर करने वाले सह-सवारों को हेलमेट की अनिवार्यता, उपयोगिता एवं सुरक्षा के महत्व के बारे में समझाया गया। आमजन, राहगीरों एवं वाहन चालकों को लाउड-स्पीकर, जागरूकता पंपलेट वितरित कर सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने की अपील की गई। अक्सर दोपहिया वाहन चालक हेलमेट पहन लेते हैं, लेकिन पीछे बैठा सह-सवार बिना हेलमेट सफर करता है। दुर्घटना की स्थिति में यह लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। *पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार* द्वारा लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि जीवन बचाने वाला सुरक्षा कवच है। चालक को अपनी सुरक्षा के साथ-साथ सह-सवार की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। यात्रा के दौरान चालक एवं सह-सवार दोनों हेलमेट पहनें तथा हेलमेट की स्ट्रैप लॉक करना भी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। हेलमेट नियमों का उल्लंघन करने वाले दोपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध उत्तरकाशी पुलिस द्वारा नियमानुसार चालानी कार्रवाई की जाएगी। इससे पूर्व पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को हेलमेट सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक नागरिक सड़क सुरक्षा के महत्व को समझते हुए जिम्मेदारीपूर्वक वाहन संचालन करे। उत्तराखंड दिल्ली तेज़ खबर से में कमल निझोन उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी हमारे यू ट्यूब चैनल उत्तराखंड दिल्ली तेज़ खबर को सब्सक्राइब करें।
Read Full News
गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक विजय पाल सिंह सजवान द्वारा कराए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों पर एक नज़र।
गंगोत्री क्षेत्र से पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने वाले अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए है । उन्होंने कभी अपने कार्यों का बखान नहीं किया, लेकिन आज जब जमीनी हकीकत और दावों के बीच अंतर समझने की जरूरत है, तब उपलब्धियों को जनता के सामने रखना भी…
उत्तरकाशी पुलिस का लगातार प्रहार, कोतवाली पुलिस ने एक और तस्कर को किया गिरफ्तार, ₹3.55 लाख कीमत की स्मैक बरामद।
।* ड्रग्स फ्री देवभूमि एवं नशामुक्त अभियान के तहत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार सख्त रुख अपनाते हुए नशा तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है। *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए व्यापक…
27 वाँ उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस सभी राज्य आंदोलनकारी हुए सम्मानित।
आज 9 नवंबर को तहसील प्रांगण में तहसीलदार श्री सुरेश चंद जी भट्ट जी के द्वारा शॉल भेंट और जलपान कर सभी उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी हुए सम्मानित राज्य आंदोलनकारियो ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। जिसमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नत्थी लाल शाह जी, श्री राजेश नौटियाल जी, राज्य आंदोलनकारी संगठन अध्यक्ष डुंडा ,…
27 वाँ राज्य स्थापना दिवस पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों का अपनी मांगो लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन।
27वें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखंड राज्यआंदोलनकारियों ने तसीलदार महोदय श्री सुरेशचंद जी भट्ट जी के माध्यम से अपनी मांगो का ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित किया (1) एक समान पेंशन 21000(इकीस हज़ार) रूपय (2) उत्तराखंड राज्य आंदोलनकायों को राज्य निर्माण सेनानी का दर्जा दिया जाए 30 प्रतिशत का आरक्षण और 10 प्रतिशत क्षेतिज…
शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग का खुलासा, व्हिस्की-बियर पर 10 रुपये तक ज्यादा वसूली 
बड़कोट। शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग की शिकायतों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर मंगलवार को उपजिलाधिकारी बड़कोट बृजेश तिवारी ने डामटा और बर्नीगाड स्थित शराब की दुकानों पर औचक छापेमारी की। इस दौरान दोनों दुकानों पर व्हिस्की और बियर की बोतलों व केन पर…


