उत्तरकाशी के मोरी तहसील के ग्राम पवाणी में अग्निकांड की घटना पर कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक ने जताया गहरा दुःख, प्रभावित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत एवं हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए विभागीय अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक ने जनपद उत्तरकाशी की मोरी तहसील के ग्राम पवाणी में हुए भीषण अग्निकांड की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं पीड़ादायक बताते हुए अग्निकांड से प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। मंत्री श्री कौशिक ने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों में आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को तत्काल आवश्यक राहत सामग्री, भोजन, आवास एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही, नुकसान का शीघ्र आकलन कर प्रभावित परिवारों को नियमानुसार अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जाए। श्री कौशिक ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रत्येक प्रभावित परिवार तक समय पर सहायता पहुंचाना आवश्यक है। राज्य सरकार आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने माँ गंगा से प्रार्थना की कि सभी प्रभावित परिवारों को इस कठिन परिस्थिति से उबरने की शक्ति प्रदान करे इसी के साथ जिला प्रशासन की टीमें मोरी के ग्राम पंचायत पवानी के लिए रवाना। उत्तराखंड दिल्ली तेज़ खबर के लिए में कमल निझोन उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी हमारे यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *