— यातायात पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली।* *दोपहिया वाहन पर चालक के साथ सह-सवार (पिलियन राइडर) के लिए भी हेलमेट अनिवार्य, नियम उल्लंघन पर होगी चालानी कार्रवाई* दोपहिया वाहन पर चालक और सह-सवार, दोनों के लिये हेलमेट उपयोगिता तथा सडक सुरक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने एवं सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि पर अंकुश के उद्देश्य से यातायात निदेशालय के निर्देशानुसार एवं *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं। आज दिनांक 21.11.2026 को यातायात पुलिस उत्तरकाशी द्वारा जिला मुख्यालय में हेलमेट सुरक्षा जागरूकता रैली आयोजित की गई। रैली को पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी से *पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, श्री जनक सिंह पंवार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।* *निरीक्षक यातायात श्री सुनील कुमार* के नेतृत्व में निकाली गई रैली तिलोथ, इन्द्रावती पुल, गौतम पार्क, जोशियाड़ा, ज्ञानसू, गैस गोदाम तांबाखाणी, बस अड्डा, सब्जी मंडी एवं भटवाड़ी टैक्सी स्टैंड सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस पुलिस कार्यालय पहुंची। रैली के दौरान यातायात पुलिस द्वारा दोपहिया वाहन चालकों एवं पीछे बैठकर सफर करने वाले सह-सवारों को हेलमेट की अनिवार्यता, उपयोगिता एवं सुरक्षा के महत्व के बारे में समझाया गया। आमजन, राहगीरों एवं वाहन चालकों को लाउड-स्पीकर, जागरूकता पंपलेट वितरित कर सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने की अपील की गई। अक्सर दोपहिया वाहन चालक हेलमेट पहन लेते हैं, लेकिन पीछे बैठा सह-सवार बिना हेलमेट सफर करता है। दुर्घटना की स्थिति में यह लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। *पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार* द्वारा लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि जीवन बचाने वाला सुरक्षा कवच है। चालक को अपनी सुरक्षा के साथ-साथ सह-सवार की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। यात्रा के दौरान चालक एवं सह-सवार दोनों हेलमेट पहनें तथा हेलमेट की स्ट्रैप लॉक करना भी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। हेलमेट नियमों का उल्लंघन करने वाले दोपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध उत्तरकाशी पुलिस द्वारा नियमानुसार चालानी कार्रवाई की जाएगी। इससे पूर्व पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को हेलमेट सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक नागरिक सड़क सुरक्षा के महत्व को समझते हुए जिम्मेदारीपूर्वक वाहन संचालन करे। उत्तराखंड दिल्ली तेज़ खबर से में कमल निझोन उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी हमारे यू ट्यूब चैनल उत्तराखंड दिल्ली तेज़ खबर को सब्सक्राइब करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *